M.P News : इंदौर में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा! मकान में घुसकर चाकू लहराया, Video वायरल

Rahul Goshwami

इंदौर : शहर के बाणगंगा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने एक मकान में घुसकर जमकर हंगामा किया। युवती के हाथ में चाकू था और वह खुद को उस घर में रहने वाले व्यक्ति की दोस्त बता रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जूतों में छुपाकर लाई थी चाकू

मिली जानकारी के अनुसार, युवती स्कीम नंबर 78 क्षेत्र से बाणगंगा पहुंची थी। आरोप है कि वह अपने जूतों में चाकू छुपाकर लाई थी। घर में घुसने के बाद उसने चाकू निकालकर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया।

‘दोस्त का मकान’ बताकर किया विवाद

युवती जिस घर में घुसी, उसे वह अपने दोस्त का मकान बता रही थी। हालांकि, वहां रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और घंटों तक हंगामा चलता रहा।

Read More : M.P News : मऊगंज रेलवे स्टेशन की पार्किंग में हंगामा, अवैध वसूली के आरोपों पर पूर्व विधायक धरने पर

रहवासियों ने दी पुलिस को सूचना

युवती की हरकतों से घबराकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाने ले गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जिसमें युवती के हाथ में चाकू साफ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *