छत्तीसगढ़ में पटाखे वाली सियासत : रायपुर, छत्तीसगढ़। सौहार्द के पर्व दीपावली से ठीक पहले, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानों के ‘पटाखों’ से सियासी माहौल गरम हो गया है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा और कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
छत्तीसगढ़ में पटाखे वाली सियासत : भाजपा विधायक मिश्रा का वार:
छत्तीसगढ़ में पटाखे वाली सियासत : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने रविवार को कांग्रेस संगठन और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “दीपक बैज में परिपक्वता नहीं है। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करें।”
उन्होंने कांग्रेस संगठन की तुलना करते हुए कहा:
“कांग्रेस संगठन का काम सांप पटाखा जैसा है। वह किसी की तुलना पटाखे से नहीं करें, अगर बम फट गया तो आँख चौंधिया जाएगा।”
कांग्रेस का आक्रामक पलटवार:
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पुरंदर मिश्रा के बयान पर आक्रामक पलटवार किया। उन्होंने पुरंदर मिश्रा को ‘फुस्सी बम’ बताते हुए भाजपा के अन्य नेताओं को अलग-अलग ‘पटाखे’ की संज्ञा दी:
READ MORE : Gwalior : हरे-भरे पौधों के बीच छुपा 280 किलो गांजा, पुलिस की सटीक छापेमारी से तस्करी नाकाम
- पुरंदर मिश्रा: “वो स्वयं फुस्सी बम हैं।”
- स्वास्थ्य मंत्री: “वो पटाखा बम हैं, सारे अस्पतालों की स्थिति दयनीय है।”
- गृह मंत्री: “वो तेज आवाज करने वाले बड़बोला बम हैं, जो कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाते।”
- मंत्री ओपी चौधरी: “वो लक्ष्मी बम हैं, जहां भी हाथ मारेंगे, वहां से लक्ष्मी आएगी।”
बिहार चुनाव और नक्सलवाद पर बयान:
- बिहार चुनाव: विधायक मिश्रा ने बिहार चुनाव में कांग्रेस नेताओं को मिली जिम्मेदारी पर तंज कसते हुए कहा कि वहाँ ‘8वीं फेल नेता’ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि अनुभवी नीतीश कुमार चुनाव को दिलचस्प बनाएंगे।
- नक्सली आत्मसमर्पण: नक्सलियों के मुख्यधारा से जुड़ने को मिश्रा ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का परिणाम बताया। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।











