Film Industry : पवन कल्याण की हिंदी पर टिप्पणी से छिड़ा दक्षिण बनाम उत्तर विवाद, प्रकाश राज ने कहा – “किस कीमत पर खुद को बेचा…

Parivesh
Pavan

Film Industry : मुंबई।  तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर वह अपनी बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लु’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर उनका हिंदी भाषा पर दिया गया बयान एक नई बहस की वजह बन गया है। फिल्म प्रमोशन के दौरान बोले पवन कल्याण, “हिंदी है देश की एकजुटता की राह”  पवन कल्याण ने अपने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा – “तेलुगु हमारी मातृभाषा हो सकती है, लेकिन हमारी राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। हम घर पर तेलुगु बोलते हैं, लेकिन जब हम उस सीमा से बाहर निकलते हैं, तो हमारे पास हिंदी होती है जो हमें एकजुट रखती है। यह विभाजन की नहीं, एकता की भाषा है।” उन्होंने यह भी कहा – “हिंदी कोई दुश्मन नहीं, बल्कि पेदम्मा (मां की बड़ी बहन) जैसी है। द्रविड़ भाषाएं हमारी जड़ें हैं, लेकिन विकास के लिए हमें सभी भाषाओं को अपनाना चाहिए।” प्रकाश राज ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले – “किस कीमत पर खुद को बेचा?”

पवन कल्याण के इस बयान पर अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पवन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा – “किस कीमत पर खुद को बेचा? उफ… कितना शर्मनाक!  उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर बवाल बन गई। कई यूजर्स ने प्रकाश राज पर पलटवार किया और उनकी हिंदी फिल्मों में की गई भूमिकाओं को लेकर सवाल उठाए।

Film Industry : Read More : Odisha News :ओडिशा में क्रूरता की हदें पार, प्रेमी जोड़े को दी खौफनाक सजा, गांववालों ने जोड़े से जुतवाया खेत,

सोशल मीडिया पर मचा घमासान

एक यूजर ने लिखा, “प्रकाश, आप खुद हिंदी फिल्मों में काम करते हैं, तो अब आपको ये भाषा अचानक शर्मनाक क्यों लग रही है?” वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसा, “आप हिंदी नहीं पसंद करते, लेकिन उससे कमाई तो खूब की है।”
कुछ यूजर्स ने प्रकाश राज से यह भी पूछा कि वह उस समय कहां थे, जब उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर विवादास्पद बयान दिया था?

पवन को मिला समर्थन

कई यूजर्स और प्रशंसकों ने पवन कल्याण का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने कहीं भी हिंदी को थोपने की बात नहीं की, बल्कि केवल इसके संचार और अवसरों में उपयोगी होने की बात कही है। एक यूजर ने लिखा, “पवन ने बस इतना कहा कि हिंदी सीखना फायदेमंद है, ज़रूरी नहीं। उन्होंने मातृभाषा के सम्मान की बात भी की है।”

Film Industry : Read More : New Product Policy : सरकारी शराब दुकानों पर निजी कब्जे की तैयारी – 1 सितंबर से झारखंड में शराब कारोबार का बड़ा खेल शुरू

फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लु’ 24 जुलाई को होगी रिलीज

इस पूरे विवाद के बीच पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लु’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में बॉबी देओल विलेन की भूमिका में हैं और यह फिल्म तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म कई बार रिलीज डेट बदलने के कारण सुर्खियों में र ही है, और अब जब रिलीज़ की तारीख तय है, तो इस भाषा विवाद ने फिल्म के प्रमोशन को और गरम कर दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *