Monday, April 13, 2026
32.1 C
Raipur

Sports competition : फरसगांव : 16 जोन के 2000 खिलाड़ी भूमका में दिखाएंगे दमखम, चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू

Sports competition : फरसगांव। (रामकुमार भारद्वाज) कोण्डागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भूमका में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस आयोजन में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संतराम नेताम और जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत भूमका के सरपंच रामभरोस कुंवर और उप सरपंच जानकी बाई तिवारी ने की। अतिथियों ने खेल ध्वज फहराकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस खेल महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत की।

Sports competition यह प्रतियोगिता 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें फरसगांव ब्लॉक के कुल 16 जोन—हिर्री, भंडारसिवनी, आलोर, जैतपुरी, मांझीआठगांव, सोड़मा, बड़ेडोंगर, कोटपाड, फरसगांव, चिंगनार, कोनगुड, मोडेंगा, देवगांव, उरंदाबेड़ा, चरकई और बड़ेओडागांव—के 2000 से अधिक नन्हे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग के इन बच्चों के मार्गदर्शन और सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा 200 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो विभिन्न स्पर्धाओं का संचालन करेंगे।

Sports competition प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले रेस और विभिन्न मीटर की दौड़ सहित अनेक मैदानी खेलों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की खास बात यह है कि ग्राम भूमका के ग्रामीणों ने अतिथि देवो भव: की परंपरा निभाते हुए सभी खिलाड़ियों और शिक्षकों के रहने व भोजन की व्यवस्था स्वयं संभाली है। ग्राम के युवा संगठन और समस्त ग्रामीण दिन-रात इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Sports competition खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और सामूहिक रूप से कार्य करना सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत-हार खेल का एक हिस्सा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेल भावना के साथ मैदान पर उतरना। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की सीख दी और कहा कि खेल का उद्देश्य केवल जीतना नहीं, बल्कि अनुभव प्राप्त करना और आपस में मित्रता बढ़ाना है।

Sports competition शुभारंभ अवसर पर जनपद सदस्य रेवती लोकनाथ निषाद, विक्की दास सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गायता, पुजारी, पटेल और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। खेल मैदान में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। आगामी तीन दिनों तक यहाँ ब्लॉक भर के प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Latest YouTube Shorts

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories