Social Media Crime MP: फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, शहडोल पुलिस ने मुरैना से सकुशल किया बरामद

Anuj Nirala

Social Media Crime MP: शहडोल। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच फर्जी पहचान बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर नकली प्रोफाइल बनाकर एक युवक ने 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही जैतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को मुरैना जिले से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Social Media Crime MP: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले के मोहसान गांव निवासी करण धनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “करण राजपूत” नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई हुई थी। आरोपी वास्तविक जीवन में लोगों के घरों में पुट्टी और पेंटिंग का कार्य करता था। काम के दौरान वह आलीशान मकानों में तस्वीरें खिंचवाकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करता और खुद को संपन्न एवं प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता था।

READ MORE: Shahdol Finance Fraud: SECL रिटायर्ड कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई पर ठगी का आरोप GNS फाइनेंस कंपनी के 5 लोगों पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

Social Media Crime MP: इसी दौरान उसकी पहचान जैतपुर क्षेत्र की प्रथम वर्ष की एक कॉलेज छात्रा से हुई। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और आरोपी ने मीठी बातों के जरिए छात्रा का विश्वास जीत लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने छात्रा को अपने झूठे व्यक्तित्व और भविष्य के सपनों का भरोसा दिलाकर उसे अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया।

Social Media Crime MP: बताया गया है कि आरोपी ट्रेन के जरिए ग्वालियर से शहडोल पहुंचा और इसके बाद बस एवं ऑटो की मदद से जैतपुर पहुंचा। यहां से वह छात्रा को अपने साथ लेकर रवाना हो गया।

Social Media Crime MP: जब छात्रा अचानक घर से लापता हुई तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर 6 जून को जैतपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया।

Social Media Crime MP: जैतपुर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर ग्वालियर और मुरैना के लिए रवाना किया। लगातार निगरानी और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद मुरैना जिले के एक गांव में आरोपी के मामा के घर पर दबिश देकर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया।

Social Media Crime MP: हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Social Media Crime MP: जैतपुर थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर छात्रा को बहला-फुसलाया और अपने साथ ले गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया है। छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

READ MORE: MP News: भोपाल में बच्चों के अस्पताल के सामने अचानक फटी गैस पाइपलाइन, कुछ ही मिनटों में मचा हड़कंप!

Social Media Crime MP: यह घटना सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव और फर्जी पहचान के खतरे की ओर भी इशारा करती है। पुलिस ने अभिभावकों और युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *