Shajapur News : नल जल योजना के अधूरे काम ने ली दो मासूमों की जान, केवड़ा खेड़ी में टंकी के पास बने गड्ढे में डूबे 8 और 5 साल के बच्चे

0
158
Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर : शाजापुर जिले के केवड़ा खेड़ी गांव में नल जल योजना के तहत बन रही पानी की टंकी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। टंकी के नीचे बने गड्ढे में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान 8 वर्षीय कृष्णा (पिता बाबूलाल) और 5 वर्षीय कार्तिक (पिता मुकेश) के रूप में हुई है।

Shajapur News : शुक्रवार को शासकीय अवकाश के कारण दोनों बच्चे स्कूल नहीं गए थे। उनके माता-पिता मजदूरी पर गए थे। बच्चे सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ते थे। शाम को जब परिजन घर लौटे तो बच्चे नहीं मिले। खोजबीन के बाद पानी की टंकी में दोनों के शव मिले।

Shajapur News : परिजन तुरंत बच्चों को अकोदिया सिविल हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अकोदिया थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत के अनुसार, एएसआई प्रदीप सिंह तोमर मामले की जांच कर रहे हैं। लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Shajapur News : दोनों बच्चे अपने-अपने परिवार के इकलौते संतान थे। उनके शव मर्चुरी में रखे गए हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here