Sunday, February 15, 2026
28.1 C
Raipur

Fake encounter case : 1993 तरनतारन फर्जी एनकाउंटर – CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 रिटायर्ड पुलिस अफसरों को उम्रकैद

Fake encounter case :  पंजाब – पंजाब में 1993 के चर्चित फर्जी एनकाउंटर केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए पांच पूर्व पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह सजा पूर्व एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह, रिटायर्ड डीएसपी दविंदर सिंह समेत कुल पांच पुलिस अफसरों को दी गई है। इन सभी पर IPC की धारा 302 (हत्या) और 120-B (आपराधिक साजिश) के तहत मुकदमा चलाया गया था।

Read More : Gwalior News : जीवाजी यूनिवर्सिटी का मेडिकल कॉलेज अब मुरैना में खुलेगा: कोर्ट केस और फंड की कमी बनी ग्वालियर में रुकावट, कुलगुरु ने सरकार को लिखा पत्र

यह मामला 27 जून 1993 का है, जब पुलिस ने सात युवकों को अवैध रूप से हिरासत में लेकर दो अलग-अलग फर्जी मुठभेड़ों में मार गिराने का दावा किया था। इन सात में से चार युवक पंजाब पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के तौर पर काम कर रहे थे। इन सभी को घरों से उठाकर कई दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया और प्रताड़ित किया गया।

पुलिस का दावा था कि 2 जुलाई 1993 को सुखदेव सिंह, देसा सिंह और शिंदर सिंह सरकारी हथियारों के साथ फरार हो गए थे। 12 जुलाई को डीएसपी भूपेंद्रजीत सिंह व इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ का नाटकीय दावा किया गया कि रास्ते में घड़का गांव के पास आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए – मंगल सिंह, देसा सिंह, शिंदर सिंह और बलकार सिंह।

CBI जांच और कोर्ट का फैसला
CBI को यह केस 1996 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सौंपा गया। जांच में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि मुठभेड़ फर्जी थी। रिपोर्ट में सामने आया कि मृतकों को मुठभेड़ से पहले पीटा गया था और हथियारों को लेकर पुलिस की कहानी में भारी विरोधाभास थे।

फैसले की अहमियत
इस केस में कुल 10 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से ट्रायल के दौरान पांच की मौत हो गई। शेष पांच को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी। इस फैसले को पंजाब में मानवाधिकार के पक्षधर एक ऐतिहासिक निर्णय मान रहे हैं।

Read More : Gwalior News : बड़ा हादसा टला: गीजर फटने से लगी आग, दमकल की तत्परता से टली जनहानि

मृतक सुखदेव सिंह की पत्नी ने कहा, “32 साल का लंबा इंतज़ार अब थोड़ा न्याय दिला पाया है। हमारे बेटों की जान बेवजह ली गई थी, अब सच सामने आया है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds