Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Liquor Scam Case : चैतन्य बघेल की आज कोर्ट में फिर होगी...

Liquor Scam Case : चैतन्य बघेल की आज कोर्ट में फिर होगी पेशी

Liquor Scam Case
Liquor Scam Case

Liquor Scam Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी कस्टोडियल रिमांड आज समाप्त हो रही है। ऐसे में आज शाम करीब 4 बजे उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Liquor Scam Case : गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने ईडी की अर्जी पर चैतन्य बघेल को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा था। ईडी का कहना था कि जांच के दौरान नए तथ्य और साक्ष्य सामने आए हैं, जिनकी पड़ताल के लिए चैतन्य से पूछताछ जरूरी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आज की पेशी अहम मानी जा रही है। कोर्ट यह तय करेगा कि चैतन्य बघेल को आगे भी रिमांड पर रखा जाए या फिर न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। बता दें कि ईडी इस पूरे शराब घोटाले में कथित तौर पर करोड़ों की हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है, जिसमें कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के नाम सामने आ चुके हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here