पूर्व उप-सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि बने NSCS के नए सैन्य सलाहकार, 1 सितंबर से संभालेंगे पद

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। पूर्व उप-सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) का नया सैन्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह 1 सितंबर 2025 को इस महत्वपूर्ण पद का कार्यभार संभालेंगे। यह नियुक्ति भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Read News : MP Breaking News : CM मोहन के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक संपन्न, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर…

लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) से जुड़े मामलों पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) को परामर्श देंगे। इसके साथ ही वह प्रमुख रक्षा सौदों और नीतिगत निर्णयों में भी मार्गदर्शन करेंगे। यह पद सैन्य नेतृत्व और रणनीतिक नीति-निर्माण के बीच एक सेतु का काम करता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसलों में सैन्य दृष्टिकोण शामिल हो सके।

NDA से शुरू हुआ करियर
राजा सुब्रमणि का सैन्य करियर चार दशकों से अधिक का रहा है। उनकी यात्रा नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) से शुरू हुई और दिसंबर 1985 में उन्हें गढ़वाल राइफल्स में कमीशन मिला। उन्होंने लंदन के किंग्स कॉलेज से मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) और मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में एम.फिल. की डिग्री हासिल की है।

Read News : MP Board Exam : अब आसान नहीं होगी एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा…

सम्मान और उपलब्धियां
अपने करियर के दौरान उन्होंने कई अहम परिचालन, स्टाफ और प्रशिक्षण संबंधी जिम्मेदारियां निभाईं। पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर उनकी रणनीतिक और सामरिक समझ ने राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *