78 years of independence : आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क से महरूम दुबी गांव, गर्भवती महिलाएं और मरीज सबसे बड़े पीड़ित

78 years of independence : रीवा : देश को आज़ाद हुए 78 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी कई गांव मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा अंतर्गत दुबी गांव की हालत कुछ ऐसी ही है, जहां के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क की आस में जी रहे हैं। हर साल बरसात उनके जीवन में और भी कठिनाइयाँ लेकर आती है।

CG Breaking : शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब पर FIR….

गांव की स्थिति इतनी दयनीय है कि बारिश के दिनों में किसी भी आपात स्थिति में वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों और बुजुर्गों को खाट पर लिटाकर या फिर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक लाना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में पूरा गांव मुख्य सड़क से कट जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है। स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर या तो स्कूल पहुंचते हैं या फिर कई दिनों तक घर पर ही रह जाते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े वादों के बावजूद गांव में आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। ग्रामीणों ने सरपंच पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते पंचायत ने ध्यान दिया होता तो गांव की यह हालत नहीं होती।

Gwalior News : शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने तेज रफ्तार कार से आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंदा, तीन की हालत नाजुक….

गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं ने सरकार से मांग की है कि उन्हें किसी योजना या लाभ की दरकार नहीं, सिर्फ उनके गांव तक पक्की सड़क का निर्माण करवा दिया जाए, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।

78 years of independence ग्रामीणों की आवाज़ है साफ – “हमें सिर्फ सड़क चाहिए।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Katghora News: कटघोरा के छुरी में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की बड़ी कोशिश नाकाम: इलाके में सनसनी

Katghora News: कटघोरा/कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा जिला अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories