Monday, May 18, 2026
32.9 C
Raipur

कौन हैं IPAC वाले प्रतीक जैन? जिनके घर पहुंची ED से भिड़ी ममता दीदी, समझें इस ख़ास कनेक्शन को…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान तेज हो गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला चोरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजनीतिक रणनीति तैयार करने वाली फर्म I-PAC (Indian Political Action Committee) से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कोलकाता में I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर की गई।

रेड के दौरान ममता बनर्जी की मौजूदगी ने बढ़ाया विवाद

ईडी की कार्रवाई के दौरान हालात उस समय असाधारण हो गए, जब खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतीक जैन के घर पहुंच गईं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया। कोलकाता में इस घटनाक्रम के बाद I-PAC एक बार फिर सुर्खियों में आ गई और यह सवाल उठने लगे कि आखिर I-PAC और तृणमूल कांग्रेस के बीच रिश्ता कितना गहरा है।

Read More: Video : कोलकाता में कोहराम, चुनाव रणनीति बनाने वाली कंपनी IPAC के चीफ के घर ED की रेड, पहुंचीं CM ममता

क्या है I-PAC और राजनीति में इसकी भूमिका

I-PAC एक बड़ी पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म है, जो राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति, जमीनी सर्वे और कैंपेन मैनेजमेंट का काम करती है। इसकी स्थापना चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने की थी। साल 2014 से यह संगठन कई राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक दलों के लिए काम कर चुका है।

TMC से I-PAC का पुराना जुड़ाव

I-PAC पिछले करीब एक दशक से तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई है। पार्टी के लिए जमीनी फीडबैक, प्रशासनिक तालमेल और चुनावी प्लानिंग में इसकी भूमिका अहम मानी जाती है। चुनाव से पहले उम्मीदवार चयन और क्षेत्रीय समीक्षा में भी I-PAC की रिपोर्ट्स को काफी महत्व दिया जाता है।

कौन हैं I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन

प्रतीक जैन मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं और उन्होंने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। I-PAC से पहले वह Deloitte India में एनालिस्ट रह चुके हैं। कम प्रोफाइल में रहने वाले प्रतीक जैन को राज्य की राजनीति और प्रशासन में प्रभावशाली नेटवर्क वाला माना जाता है।

ईडी की जांच का आधार क्या है

ईडी कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। एजेंसी का दावा है कि इस घोटाले से जुड़े कुछ फंड्स 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान TMC के प्रचार में इस्तेमाल हुए। उस चुनाव में TMC के लिए कैंपेन मैनेजमेंट I-PAC ने ही संभाला था। इसी कड़ी में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

राजनीतिक संदेश या जांच में दखल?

विशेषज्ञों के अनुसार, जांच के दौरान मुख्यमंत्री का मौके पर पहुंचना केंद्र और राज्य के बीच चल रही राजनीतिक तनातनी का संकेत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यह मामला बंगाल की राजनीति में और गरमाहट ला सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories