Tuesday, March 31, 2026
32.1 C
Raipur

Drugs and illegal trade : भाई के 45 किलो गांजा के साथ पकड़े जाने पर घिरीं मंत्री, सवाल पर बोलीं- “फालतू की बात करते हो आप लोग”

Drugs and illegal trade : छतरपुर/खजुराहो। मध्य प्रदेश की राजनीति में ड्रग्स और अवैध कारोबार को लेकर चल रहे विवाद के बीच, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी आज खजुराहो के महाराजा कन्वेंशन सेंटर में मीडिया के तीखे सवालों से बचती नजर आईं। अपने भाई के 45 किलो गांजा की तस्करी में सतना जिले की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर सवाल किए जाने पर मंत्री तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचती दिखीं और कैमरे के सामने से भाग खड़ी हुईं।

मीडिया के सामने से भागीं मंत्री

खजुराहो में चल रही कैबिनेट की बैठकों और विकास कार्यों की चर्चा के दौरान जब पत्रकारों ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को उनके भाई की गिरफ्तारी से संबंधित सवाल किया, तो वह असहज हो गईं। पत्रकारों ने सीधे उनसे उनके भाई के गांजा तस्करी में सतना जिले की पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बारे में पूछा।

सवाल सुनते ही मंत्री ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और कहा, “फालतू की बात करते हो आप लोग”। इसके बाद, वह तुरंत महाराजा कन्वेंशन सेंटर से भागती हुई नजर आईं और मीडिया के कैमरों से बचते हुए निकल गईं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Drugs and illegal trade
गांजा तस्करी का गंभीर मामला

यह पूरा मामला तब गरमाया जब सतना जिले के पुलिस थाना रामपुर बाघेलान ने मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई को 45 किलो गांजा जैसे अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही इस मामले पर मंत्री का इस्तीफा मांग चुके हैं और बीजेपी सरकार को ‘नशा माफिया की सरकार’ बता चुके हैं।

इस मामले में एक और गंभीर पहलू यह है कि यह पहली बार नहीं है जब मंत्री के परिवार के सदस्य इस तरह के अपराधों में पकड़े गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, उनके जीजा भी पूर्व में उत्तर प्रदेश में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Drugs and illegal trade
कानून अपना काम कर रहा है पर चुप्पी

हालांकि, इससे पहले मंत्री प्रतिमा बागरी ने इस विवाद पर बयान दिया था कि “सरकार और क़ानून अपना काम कर रहे हैं, गलत करने वाला बख्शा नहीं जाएगा”, लेकिन आज मीडिया के सामने वह अपने ही बयान पर कायम रहने के बजाय सवालों से भागती दिखीं। मंत्री का मीडिया के सामने से भाग जाना, इस गंभीर आरोप और उनके भाई की गिरफ्तारी के मामले में उनके ऊपर बढ़ते राजनीतिक दबाव को दर्शाता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories