Friday, April 3, 2026
36.1 C
Raipur

Drishti IAS Coaching Institute : विकास दिव्यकीर्ति को मानहानि केस में समन, 22 जुलाई को पेशी; राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

Drishti IAS Coaching Institute : जयपुर | दृष्टि IAS कोचिंग संस्थान के संस्थापक और चर्चित शिक्षाविद डॉ. विकास दिव्यकीर्ति इन दिनों एक कानूनी विवाद के केंद्र में हैं। न्यायपालिका और कानूनी व्यवस्था को लेकर एक पुराने वीडियो में की गई कथित टिप्पणी के आधार पर उनके खिलाफ अजमेर की एक अदालत में मानहानि का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को रद्द कराने के लिए उन्होंने राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर 21 जुलाई को सुनवाई निर्धारित है।

क्या है मामला…

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में डॉ. दिव्यकीर्ति द्वारा न्यायिक व्यवस्था से संबंधित कुछ टिप्पणियाँ की गई थीं। इन टिप्पणियों को लेकर अजमेर स्थित एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अदालत में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार, वीडियो की उक्त सामग्री न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली है और यह ‘भारतीय न्याय प्रणाली की अवमानना’ के अंतर्गत आती है।

Read More : Raipur Breaking : भूपेश बघेल के बेटे की पेशी पर सियासी संग्राम, कांग्रेस विधायक उतरे मैदान में….

कोर्ट ने भेजा समन…

अजमेर की एक निचली अदालत ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए डॉ. विकास दिव्यकीर्ति को 22 जुलाई 2025 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया है। दिव्यकीर्ति ने इस समन के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने की अपील की है।

Read More : International Marriages : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा-रूसी महिला और बच्चे को ढूंढो, लुकआउट नोटिस जारी करो; भारतीय पति को जासूसी का शक

हाई कोर्ट में सुनवाई 21 जुलाई को…

राजस्थान हाई कोर्ट में दाखिल याचिका पर 21 जुलाई को जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ में सुनवाई होगी। दिव्यकीर्ति की ओर से दलील दी गई है कि उनकी कथित टिप्पणी किसी विशेष संस्था, व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ न होकर एक सामान्य वैचारिक विमर्श का हिस्सा थी, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

क्या कहा गया है याचिका में…

दिव्यकीर्ति की याचिका में दावा किया गया है कि उनकी अभिव्यक्ति संविधान द्वारा प्रदत्त “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” (Article 19(1)(a)) के अंतर्गत आती है और इसे मानहानि का विषय बनाना कानून का दुरुपयोग है। उन्होंने तर्क दिया है कि यदि किसी व्यक्ति की भावनाएं आहत हुईं, तो यह व्यक्तिगत असहमति हो सकती है — लेकिन वह मानहानि का कानूनी आधार नहीं बनती।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर से खाटू श्याम के लिए पहली सीधी ट्रेन शुरू, सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर और आसपास के श्रद्धालुओं...

C.G News : रेल यात्रियों के लिए राहत, बिलासपुर मंडल में 14 ट्रेनें फिर से बहाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रेल यात्रियों के लिए बड़ी...

M.P News : राजेंद्र भारती मामले पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास...

M.P सरकार का बड़ा फैसला! खिले शिक्षकों के चेहरे…लागू होगा नया वेतनमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल...

Related Articles

Popular Categories