Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेसियों का हंगामा, ED...

भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेसियों का हंगामा, ED दफ्तर के बाहर धक्कामुक्की…..

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी को ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ बताया।

प्रदर्शन को रोकने पहुंची पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की और झूमाझटकी भी हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बेरिकेड्स लांघने की कोशिश करते रहे। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विपक्ष को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कई नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और चेताया कि ऐसे दबावों से कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। प्रदर्शन अब और उग्र होने की आशंका के मद्देनजर ईडी दफ्तर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले में अभी और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here