इंदौर में ड्रामा : खुद को कमरे में कैद बताकर वीडियो वायरल करने वाली महिला का सच आया सामने…

Parivesh
इंदौर में ड्रामा

इंदौर, मध्य प्रदेश। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को मौके पर दौड़ना पड़ा। इस वीडियो में महिला खुद को एक कमरे में कैद बता रही थी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

READ MORE : MP TOP 5 BIG NEWS : किसानों को दिवाली पर सरकार की सौगात, समेत एमपी की 5 बड़ी खबरें….

पुलिस जांच में हुआ खुलासा:

वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही लसुड़िया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि महिला को किसी ने कैद नहीं किया था, बल्कि उसने खुद ही कमरे में बंद होकर यह वीडियो वायरल किया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला के ऊपर भी थाने में एक केस दर्ज है। महिला ने अपने पति के खिलाफ गाजियाबाद में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था।

READ MORE : CG Road Accident : कारोबारी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, 3 दोस्त गंभीर रूप से घायल…

विवाद के चलते रचाया ड्रामा:

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला ने पति से चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते ध्यान आकर्षित करने के लिए खुद को बंद करके वीडियो वायरल करने का यह ड्रामा रचा था।

लसुड़िया थाना पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले आई है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है ताकि वह आगे इस तरह के कदम न उठाए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *