Dividend Stock : 1 शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड देगी होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Sanjay Sahu
Dividend Stock

Dividend Stock: डिविडेंड स्टॉक: डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। अगले हफ्ते होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Honda India Power Products Ltd) के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस डिविडेंड की जानकारी।

 

Dividend Stock: हर शेयर पर 1000 प्रतिशत का फायदा

 

Dividend Stock: होंडा पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने बताया कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी निवेशकों को एक शेयर पर 1000 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए 21 अगस्त 2025, गुरुवार को रिकॉर्ड डेट तय की है। योग्य निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान 11 सितंबर 2025 या उससे पहले कर दिया जाएगा। कंपनी के शेयर 18 सितंबर 2025 को फिर से एक्स-डिविडेंड होंगे। इस बार निवेशकों को प्रति शेयर 21.50 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

Dividend Stock: शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

 

Dividend Stock: गुरुवार को मार्केट बंद होने तक होंडा पावर का शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 2866.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 28 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। हालांकि, पिछले एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 20 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान दिया है। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 4494 रुपये और निचला स्तर 1827.20 रुपये रहा है। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 2906 करोड़ रुपये है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *