Friday, May 8, 2026
37.1 C
Raipur

PM Relief Scheme Cashless : रायगढ़: सड़क हादसे में घायल युवक को मिली PM राहत योजना से कैशलेस सुविधा, जिले का पहला मामला

PM Relief Scheme Cashless : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में रायगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस ने एक मिसाल पेश की है। खरसिया क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को ‘PM राहत योजना’ के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा दिलाई गई है। यह रायगढ़ जिले में इस योजना के माध्यम से कैशलेस इलाज मिलने का पहला मामला है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

त्वरित पहल से बचाई गई जान 6 मई को खरसिया के सोनबरसा मेन रोड पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवक घायल हुए थे। इनमें से 19 वर्षीय लव कुमार श्रीवास की हालत गंभीर थी, जिन्हें रायगढ़ के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की eDAR टीम, डीएसपी ट्रैफिक और डिप्टी कलेक्टर ने सक्रियता दिखाई। अस्पताल से ही आवश्यक दस्तावेज और दुर्घटना का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया गया।

डेढ़ लाख रुपये तक की कैशलेस सुविधा प्रशासनिक समन्वय के बाद, कलेक्टर रायगढ़ के अनुमोदन से घायल युवक का उपचार PM राहत योजना के तहत शुरू हुआ। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। अधिकारियों ने घटनास्थल से तत्काल एक्सीडेंट आईडी जनरेट करवाई और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं, ताकि इलाज में कोई बाधा न आए।

पुलिस की कार्रवाई और संदेश घटना के संबंध में थाना खरसिया में कार चालक के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों का जीवन बचाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिले के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG NEWS: घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग

CG NEWS: गौरीशंकर गुप्ता/ घरघोडा: घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र...

Related Articles

Popular Categories