Suryakiran Aerobatic Show Raipur : नवा रायपुर का आसमान बनेगा जश्न-ए-शौर्य का गवाह, सूर्यकिरण टीम आज दिखाएगी एयर पॉवर इंडिया की उड़ान…

Parivesh
Suryakiran Aerobatic Show Raipur

Suryakiran Aerobatic Show Raipur : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का आख़िरी दिन देशभक्ति और रोमांच से सराबोर रहेगा। नवा रायपुर (अटल नगर) के आसमान में आज भारतीय वायुसेना का शौर्य अपने चरम पर होगा, जब सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (SKAT) और आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीतेंगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेंध तालाब के ऊपर यह ऐतिहासिक एयर शो आयोजित होगा। इस मौके पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय भी मौजूद रहेंगे।

Suryakiran Aerobatic Show Raipur : रोमांचक आसमान, अद्भुत फॉर्मेशन
सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट्स जब एकसाथ उड़ान भरेंगे, तो नवा रायपुर का हर कोना वायुसेना के शौर्य से गूंज उठेगा। यह प्रदर्शन 100 फीट से लेकर 10,000 फीट की ऊंचाई तक होगा, जिससे 15 किलोमीटर के दायरे में लोग हवा में बनती हार्ट शेप, रोल्स और कलर ट्रेल्स जैसी फॉर्मेशन का आनंद ले सकेंगे।

READ MORE : Suryakiran Aerobatic Show In Raipur : भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम कल नवा रायपुर के आसमान में दिखाएगी अद्भुत शौर्य…

 वायुसेना की गौरवगाथा का पुनरावर्तन
सूर्यकिरण टीम हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित हॉक मार्क 132 विमान का उपयोग करती है, जो फाइटर पायलट ट्रेनिंग में भी अहम भूमिका निभाता है। रायपुर में सूर्यकिरण टीम ने 15 साल बाद वापसी की है—पिछली बार यह शो सूर्यकिरण मार्क-2 विमानों के साथ हुआ था।

बीते मंगलवार को टीम ने रिहर्सल के दौरान ही दर्शकों को रोमांचित कर दिया था। सेंध तालाब के ऊपर उड़ते हुए विमानों ने लूप्स, रोल्स, हार्ट शेप और स्मोक ट्रेल्स जैसी अद्भुत फॉर्मेशन दिखाई, जिनसे आसमान ‘जय हिंद’ के रंगों में रंग उठा। आज का यह एयर शो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारत की हवाई शक्ति, अनुशासन और देशभक्ति का जीवंत प्रदर्शन होगा।

https://youtu.be/PekPIWHiG38@

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *