बरगी: थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि 14 सितंबर 2025 की रात ग्राम मानेगांव मेन रोड ढाबा के पास गस्त के दौरान एक युवक को बुलेरो वाहन (एमपी 20 जीबी 2378) में रखे ड्रम से पाइप लगाकर ज्वलनशील पदार्थ डीजल निकालते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान बलराम रजक (27 वर्ष, ग्राम लोढ़ी पिपरिया, बरगी) के रूप में की। वाहन में एक पीली पाइप और 5 लीटर वाला डिब्बा रखा था। बुलेरो में रखे ड्रम में लगभग 100 लीटर डीजल पाया गया। आरोप है कि बलराम रजक हार्डवे रोड किनारे ड्रम का ढक्कन खोलकर लापरवाही पूर्वक डीजल निकाल रहा था, जिससे आग लगने का खतरा उत्पन्न हो सकता था।
Read News : JABALPUR News : खेल में हार, कैश में ठगी – गेमिंग एप की लत: युवक बना ठग, रांझी पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में आरोपी के कब्जे से 100 लीटर डीजल और बुलेरो वाहन जप्त किए गए। उसके खिलाफ धारा 287 BNS, 3, 7 EC एक्ट तथा 3, 181, 177, 130(1) मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक उदय सिंह उइके, प्रधान आरक्षक विजय पटैल, आरक्षक दारा सिंह और मुकेश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।











