Loading date...
f 𝕏 ◎ ▶ in ◔
Nishaanebaz logo
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
▣ ▣ ▣ ✉ ▣LIVE TV
Nishaanebaz logo
▣LIVE ▣ ▣
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
Nishaanebaz logo
▣ Live TV WATCH LIVE
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
Nishaanebaz > Chhattisgarh > Chhattisgarh Dhanteras Business: छत्तीसगढ़ में धनतेरस पर हुई जमकर धनवर्षा, 12 हजार करोड़ के पार पहुंचा कारोबार, 1.50 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं
Chhattisgarh

Chhattisgarh Dhanteras Business: छत्तीसगढ़ में धनतेरस पर हुई जमकर धनवर्षा, 12 हजार करोड़ के पार पहुंचा कारोबार, 1.50 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं

Sanjay Sahu
Last updated: November 7, 2026 2:58 pm
Sanjay Sahu
Share
Chhattisgarh Dhanteras Business
Chhattisgarh Dhanteras Business
SHARE

Chhattisgarh Dhanteras Business: रायपुर। छत्तीसगढ़ में धनतेरस के मौके पर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सोने-चांदी से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और पटाखा बाजार तक हर जगह खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। व्यापारिक संगठनों के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, प्रदेशभर में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा चमक ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिली, जहां बाइक, स्कूटी, कार, ट्रैक्टर और कमर्शियल वाहनों की जमकर बिक्री हुई।

कारोबारियों के मुताबिक, धनतेरस पर प्रदेश में 1.50 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री का अनुमान है। इनमें करीब 1.30 लाख दोपहिया वाहन, 10 हजार से अधिक कारें और लगभग 10 हजार ट्रैक्टर, कमर्शियल वाहन, जेसीबी और थ्री-व्हीलर शामिल हैं। रायपुर से बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ और जगदलपुर तक बाजारों में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।

रायपुर में 2 से 2.5 हजार करोड़ का कारोबार

राजधानी रायपुर में धनतेरस और दिवाली के दौरान करीब 2 से 2.5 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया है। राडा के मुताबिक, अकेले रायपुर में करीब 12 हजार दोपहिया और 3 हजार कारों की बिक्री हुई। राडा अध्यक्ष कैलाश खेमानी के अनुसार, कई वर्षों बाद प्रदेश में दिवाली के दौरान वाहनों की बिक्री 1.50 लाख के पार पहुंचने का अनुमान है।

बिलासपुर में 1000 करोड़ की धनवर्षा

बिलासपुर में भी धनतेरस पर बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। कारोबारियों के मुताबिक, शहर में करीब 1000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक ही दिन में 500 से ज्यादा कारों की डिलीवरी हुई, जबकि करीब 200 कारों की बुकिंग की गई। सराफा बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों, मूर्तियों और फैंसी ज्वेलरी की मांग बनी रही। गोलबाजार और शनिचरी बाजार में बर्तनों की दुकानों पर भी देर रात तक ग्राहक पहुंचे।

पटाखा बाजार में भी करोड़ों की बिक्री

बिलासपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और सजावटी लाइटों की खूब बिक्री हुई। वहीं, पटाखा बाजार में भी खरीदारों की भारी भीड़ रही। कारोबारियों ने एक ही दिन में 50 करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे बिकने का दावा किया है।

दुर्ग में 300 करोड़, रायगढ़ में 38 करोड़ तक कारोबार

दुर्ग जिले में धनतेरस के दिन करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। चेंबर महामंत्री अजय भसीन के मुताबिक, शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिनों में खरीदारी का दौर जारी रहने की संभावना है। तीनों दिनों की बिक्री मिलाकर कारोबार 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है।

वहीं, रायगढ़ में करीब 30 से 38 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इसमें सराफा बाजार का योगदान 12 से 15 करोड़, ऑटोमोबाइल का 9 से 11 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल बाजार का 4 से 5 करोड़ रुपये बताया गया है।

जगदलपुर में भी 35 करोड़ तक की खरीदारी

बस्तर के जगदलपुर में भी धनतेरस पर बाजार गुलजार रहे। कारोबारियों के मुताबिक, शहर में करीब 30 से 35 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई। सोने-चांदी के छोटे आभूषणों के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की।

Chhattisgarh Dhanteras Business: कुल मिलाकर इस बार धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। व्यापारिक संगठनों के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में हुई खरीदारी ने कारोबार को नई ऊंचाई दी है।

Share The News
Bilaspur Police Training News : बिलासपुर आईजी की नई पहल: हत्या के मामलों में सजा दिलाने के लिए पुलिस को मिला ‘स्मार्ट विवेचना’ का मंत्र; 124 बिंदुओं की चेकलिस्ट अनिवार्य
Rajnandgaon News : पुरेना के बच्चों ने गणेश बनाकर मिट्टी कला का प्रदर्शन किया
CG NEWS : एकतरफा कार्रवाई से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस समझाइश में जुटी
CG NEWS : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी बहाल, नए साल से पहले कर्मचारियों को तोहफा, एनएचएम संघ ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को धन्यवाद दिया:
Naxal Encounter : कंधमाल में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में टॉप नक्सली गणेश उइके समेत 6 नक्सली ढेर
TAGGED:Chhattisgarh Dhanteras Business:
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article Bilaspur News: Bilaspur News: बिलासपुर में जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच
Next Article Jabalpur Fire News: धनतेरस की रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी भीषण आग, गरीब परिवारों के आशियाने उजड़े
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1KLike
69.1KFollow
134KPin
54.3KFollow

Latest News

Summer Special Train
Bilaspur Chhapra Puja Special: दीपावली और छठ पूजा पर रेलवे की सौगात, बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Bilaspur Chhattisgarh Top News
Bilaspur Accident
Bilaspur Accident: दिवाली मनाने घर लौट रहे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर; एक महीने पहले ही गए थे रायपुर
Bilaspur Chhattisgarh Top News
CM Mohan Yadav Ujjain Visit: उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी
Madhya Pradesh Top News
Ranbir Kapoor Ramayana Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का ऐतिहासिक धमाका, 2 दिनों में कमाए 221 करोड़ रुपये
Top News

You Might also Like

CG NEWS
Chhattisgarh

CG NEWS : अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 39 आवेदन प्राप्त हुए

Sanjay Sahu
Sanjay Sahu
3 Min Read
CG NEWS
Chhattisgarh

CG NEWS : CM साय का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में बंपर भर्ती की घोषणा, 90 उप निरीक्षक और 200 आरक्षक होंगे नियुक्त

Sanjay Sahu
Sanjay Sahu
2 Min Read
Indore Breaking
ChhattisgarhRaipurTop News

CG School Education Board: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग का ऐतिहासिक फैसला, इन-सर्विस शिक्षकों के पदोन्नति और सेवा सुरक्षा के लिए जरूरी

VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
3 Min Read
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?