Tuesday, April 28, 2026
30.1 C
Raipur

CG NEWS : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी बहाल, नए साल से पहले कर्मचारियों को तोहफा, एनएचएम संघ ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को धन्यवाद दिया:

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने आंदोलनरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के विरुद्ध की गई समस्त दंडात्मक कार्रवाइयों को निरस्त करते हुए सेवा से बर्खास्त किए गए सभी कर्मचारियों की बहाली का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ में खुशी की लहर है।

CG NEWS : गौरतलब है कि अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की थी। लगभग 33 दिनों तक चले इस आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न लोकतांत्रिक तरीकों से सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकृष्ट किया। आंदोलन के दौरान संघ के प्रदेशाध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई थी।

CG NEWS : स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ते प्रतिकूल प्रभाव और प्रदेशभर में कर्मचारियों द्वारा सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी के बाद सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना पड़ा। सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर सहमति जताते हुए सेवा बहाली का निर्णय लिया और सभी 25 पदाधिकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई को शून्य कर दिया।

CG NEWS : 33 दिन की हड़ताल के उपरांत सरकार द्वारा 10 में से 7 मांगों को स्वीकार किया गया है, जबकि शेष 3 मांगों पर नीतिगत निर्णय लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया है। अब तक जिन मांगों पर आदेश जारी हो चुके हैं, उनमें—

CG NEWS : एक माह का सवैतनिक दुर्घटना/गंभीर बीमारी अवकाश
01 जुलाई 2023 से 29 माह का लंबित 5% वार्षिक वेतन वृद्धि
सीआर (Confidential Report) व्यवस्था में पारदर्शिता
शामिल हैं।

CG NEWS : स्थानांतरण नीति निर्माण, ग्रेड पे निर्धारण तथा नई मानव संसाधन नीति से संबंधित मांगों पर मिशन स्तर में कार्य प्रगति में हैं, वही राज्य कार्यकारिणी (राज्य स्वास्थ्य समिति) की बैठक में चिकित्सा परिचर्या की स्वीकृति के साथ वित्त विभाग को सैद्धांतिक अनुमति हेतु प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर शीघ्र आदेश जारी होने की संभावना है।

इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने कहा कि 33 दिनों के अनिश्चितकालीन आंदोलन के दौरान जिन 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त किया गया था, सरकार द्वारा उनकी सेवा बहाली का निर्णय स्वागतयोग्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सरकार सभी वादों को समय-सीमा में पूर्ण करेगी।

CG NEWS : संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने कहा कि सरकार का यह फैसला सराहनीय है। समस्त एनएचएम कर्मचारी सरकार एवं उच्च अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह आंदोलन हमारी वाजिब मांगों के लिए था। हम आशा करते हैं कि स्वीकार की गई सभी मांगों को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिससे सरकार के प्रति कर्मचारियों का विश्वास और मजबूत होगा।

CG NEWS : उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में जिस प्रकार एनएचएम कर्मचारियों के लिए स्थायीकरण, ग्रेड पे एवं अनुकम्पा नीति लागू की गई है, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारियों को इसका लाभ मिले। हमें पूर्ण विश्वास है कि डबल इंजन की यह सुशासन सरकार हमें भी हमारा अधिकार दिलाएगी और हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर छत्तीसगढ़ को देश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories