Delhi High Court : नई दिल्ली : नई दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। ईमेल में कोर्ट परिसर में तीन बम रखे होने का दावा किया गया था और दोपहर 2 बजे तक परिसर को खाली करने की चेतावनी दी गई थी।
Delhi High Court : इस मेल के सामने आने के बाद तुरंत हाईकोर्ट कैंपस को खाली कराया गया। जज, वकील, स्टाफ और अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और स्पेशल सेल मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया गया।
Delhi High Court : ईमेल में पाकिस्तान और तमिलनाडु की साजिश की बात कही गई थी। मेल की भाषा और संदर्भ को देखते हुए अधिकारियों को शक है कि यह एक “इंसाइड जॉब” भी हो सकता है। मेल में कुछ राजनीतिक नेताओं के नाम भी शामिल थे और डीएमके पार्टी का भी उल्लेख किया गया।
Delhi High Court : सबसे चौंकाने वाला बयान मेल में यह था कि डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बेटे इनबानिधि को तेजाब से जलाने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेल की फॉरेंसिक जांच में जुटी है।
Delhi High Court : ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए आईपी एड्रेस और सर्वर की जानकारी जुटाई जा रही है। जिन नेताओं और व्यक्तियों का मेल में उल्लेख था, उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पूरे कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा सख्त कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।











