Monday, February 16, 2026
18.5 C
Raipur

दिल्ली क्लासरूम घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ACB का समन

निशानेबाज़ डिजिटल डेस्क | दिल्ली | दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दो पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। सरकारी स्कूलों में कक्षा निर्माण से जुड़े 2000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दोनों को समन भेजा है। ACB ने सत्येंद्र जैन को 6 जून और मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने के लिए कहा है।

क्या है मामला?

ACB ने 30 अप्रैल को दर्ज FIR के अनुसार, दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों में बनाए जा रहे 12,748 कमरों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। आरोप है कि निर्माण लागत को जानबूझकर बढ़ाया गया, जिससे सरकारी खजाने को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ। सूत्रों के मुताबिक, निर्माण कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई और निविदा प्रक्रिया में भी कई खामियां उजागर हुई हैं।

ACB की जांच से गरमाई राजनीति

इस मामले को लेकर दिल्ली की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को “राजनीति से प्रेरित” बताया है, जबकि विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण करार देते हुए AAP की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

दोनों मंत्री पहले भी रह चुके हैं जेल में

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब नीति मामले में पहले ही न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं। वहीं सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं और वह भी पहले जेल जा चुके हैं। अब एक और भ्रष्टाचार के मामले में नाम आने से दोनों नेताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds