‘पावर कपल’ रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजेगी किलकारी…फिर आएगी खुशियां! एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की, जिसके बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

2024 में बेटी दुआ का हुआ था जन्म

इससे पहले सितंबर 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था। अब दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर ने उनके फैंस को और उत्साहित कर दिया है।

सेलेब्स ने दी बधाइयां

दीपिका की पोस्ट सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने बधाइयों की झड़ी लगा दी। परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, सामंथा रुथ प्रभु, कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने कमेंट कर शुभकामनाएं दीं।
Read more : M.P News : भोपाल से शुरू हुई ‘PM Shri Heli Tourism Service’, चंदेरी-ओरछा अब हवाई सफर से जुड़े

पावर कपल की खूबसूरत जर्नी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में भव्य शादी की थी। उनकी शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।

प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में खुशी

जहां एक ओर रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में भी खुशियों ने दस्तक दी है। फैंस अब इस कपल के दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kondagaon News: 18 महीनों से साइकिल पर भारत भ्रमण कर रहा बिहार का युवा पहुंचा फरसगांव

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- जिले के फरसगांव...

Related Articles

Popular Categories