Inter-District Football Competition : फकरे आलम खान/बचेली–बैलाडीला : जिला फुटबॉल संघ दंतेवाड़ा की टीम 24 से 29 नवंबर 2025 तक कोरबा में आयोजित अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो रही है। प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से खेल किट और जर्सी की व्यवस्था नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं निलेश मेडिकल स्टोर के प्रोप्राइटर श्री निलेश पटले द्वारा की गई।
निलेश मेडिकल स्टोर की ओर से खिलाड़ियों को यह जर्सी और किट प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष श्री रवि मंडल, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं संघ के पदाधिकारी गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे।
Inter-District Football Competition : श्री निलेश पटले ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे चलकर जिले और प्रदेश का नाम प्रकाशमान करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के कई खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुके हैं।
अध्यक्ष श्री रवि मंडल ने खिलाड़ियों को अनुशासन और टीम भावना के साथ बेहतर खेल प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए बड़े अवसर लेकर आती है और उत्कृष्ट प्रदर्शन उन्हें प्रदेश टीम में स्थान दिला सकता है।
Inter-District Football Competition : जिला फुटबॉल संघ के वरिष्ठ खिलाड़ियों—श्री जी. आपको, श्री उदय शर्मा, श्री देव कुमार सलाम एवं श्री राजीव तमु—की उपस्थिति में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की टीम का चयन होगा, जो आगे राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी।













