Wednesday, March 18, 2026
23.1 C
Raipur

Damoh News : बस में युवक से मारपीट वायरल: रनेह थाने का घेराव, OBC वर्ग ने की नर्स की बर्खास्तगी की मांग

Damoh News : दमोह : दमोह जिले के रनेह स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक नर्स द्वारा बस में युवक के साथ की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में ओबीसी वर्ग के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने रनेह थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

Damoh News : प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन और व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपित नर्स नीलिमा यादव को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने थाने में झूठी FIR दर्ज करने वाले थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की भी मांग उठाई।

Damoh News : प्रदर्शन के दौरान प्रमुख मांगे:

* गर्भवती महिला के पति महेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने वाली नर्स को बर्खास्त किया जाए।
* महेंद्र सिंह पर दर्ज छेड़छाड़ की FIR रद्द की जाए।
* घटना में प्रयुक्त बस का परमिट निरस्त किया जाए।

Damoh News : इस बीच भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह जब थाने में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे, उसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने हटा विधायक उमादेवी खटीक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

Damoh News : स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम हट्टा राकेश मरकाम, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन सहित जिले के अन्य अधिकारी व कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही।

Damoh News : गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एक बस में युवक महेंद्र लोधी और नर्स नीलिमा यादव के बीच विवाद हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद भी रनेह पुलिस ने नर्स की शिकायत पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था, जबकि युवक का कहना था कि वह अपनी गर्भवती पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था। अब इस कार्रवाई के विरोध में क्षेत्र में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories