Monday, March 16, 2026
37.6 C
Raipur

M.P Crime : दमोह में शादी के नाम पर हजारों लोगों से ठगी, 1100-1100 रुपये लेकर फरार हुए आयोजक

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में विवाह कराने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक संस्था ने सर्व समाज परिचय सम्मेलन” आयोजित करने का दावा करते हुए हजारों युवक-युवतियों और उनके परिवारों से 1100 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस वसूली।

बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 हजार लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए आवेदन किया, लेकिन तय तारीख पर जब लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पूरा आयोजन ही फर्जी है। इसके बाद नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया।

मैरिज गार्डन में जुटी हजारों लोगों की भीड़

जानकारी के अनुसार, दमोह के एक निजी मैरिज गार्डन में इस परिचय सम्मेलन का आयोजन बताया गया था। सुबह से ही लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे थे और दोपहर तक वहां हजारों की भीड़ जमा हो गई।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग केवल दमोह ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों और गांवों से भी पहुंचे थे। सभी को उम्मीद थी कि यहां उन्हें अपने लिए या अपने रिश्तेदारों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी मिल सकेगा।

लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद लोगों को पता चला कि परिचय कार्यक्रम की कोई ठोस व्यवस्था ही नहीं की गई थीइसके बाद भीड़ में अफरा-तफरी फैल गई और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Read More : M.P News : इंदौर में गेहूं के खेत में भीषण आग, 40 बीघा फसल जलकर खाक

गांव-गांव चलाया गया था प्रचार

पीड़ितों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से आयोजकों द्वारा गांव-गांव जाकर प्रचार किया जा रहा थाजगह-जगह पंपलेट बांटे गए और लोगों को बताया गया कि 1100 रुपये जमा करने पर उन्हें एक बड़े वैवाहिक सम्मेलन में शामिल किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में युवक-युवतियों का परिचय कराया जाएगा और विवाह संबंध तय कराने में मदद की जाएगी। शादी के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे कई युवाओं और उनके परिवारों ने इस प्रस्ताव को उम्मीद की तरह देखा और बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया।

पैसे लेकर दिया शादी का झांसा

लोगों के मुताबिक आयोजकों ने बड़े पैमाने पर प्रचार करके हजारों लोगों से 1100 रुपये की फीस ली। लेकिन जब सभी लोग तय दिन मैरिज गार्डन पहुंचे तो वहां तो कोई मंच था और ही कार्यक्रम की तैयारी।

धीरे-धीरे लोगों को समझ में गया कि उन्हें शादी का झांसा देकर पैसे वसूले गए हैंइसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

पुलिस पहुंची, आयोजक मौके से फरार

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। काफी समझाइश के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए, लेकिन उन्होंने आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि हंगामा होते ही कार्यक्रम का मुख्य आयोजक मौके से फरार हो गयावहां केवल एक युवक और एक युवती मिले, जिन्हें आयोजक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

हर एंगल से जांच करेगी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संस्था ने बड़े स्तर पर प्रचार करके हजारों लोगों से पैसे वसूले हैं और उन्हें भ्रम में रखा गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Latest YouTube Shorts

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : जबलपुर में नर्मदा नदी में डूबे दो युवक, दो दिन से जारी सर्च ऑपरेशन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले...

M.P News : दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ....

Related Articles

Popular Categories