Scam exposed : साइबर गिरोह का भंडाफोड़ : फर्जी ट्रेडिंग ऐप और बैंक खातों से 6 करोड़ का स्टॉक मार्केट घोटाला

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने स्टॉक मार्केट में बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए कुलवंत सिंह और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपने बैंक खाते साइबर गिरोहों को उपलब्ध कराकर करीब 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग में मदद की।

Read News : Maa Baglamukhi Mahayagya : ‘निखरता छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2025’ में डॉ. प्रेमसाई महाराज हुए सम्मानित, मिर्ची महायज्ञ से बना विश्व कीर्तिमान

मामला:

  • गिरोह ने निवेशकों को आईपीओ फंडिंग और हाई रिटर्न स्टॉक स्कीम का लालच दिया और उनसे रकम ठगकर आरोपियों के खातों में डाली।

  • पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी की रकम में से लगभग 20 लाख रुपये एक एनजीओ के नाम से खोले गए खाते में ट्रेस हुए। यह खाता NCRP में दर्ज कम से कम 10 शिकायतों से जुड़ा पाया गया।

Read News : Korba News : छह महीने पहले मृत आदमी को हाजिर करो, पुलिस का फरमान सुनकर परिवार के उड़े होश, पढ़े पूरी खबर

आरोपियों की भूमिका:

  • आरोपियों ने एनजीओ के नाम पर फर्जी ट्रस्ट रजिस्टर करवाकर चालू खाते खोले और उन्हें साइबर फ्रॉड गिरोह को सौंप दिया।

  • वे पेशेवर “अकाउंट प्रोवाइडर” थे। खाते, चेक बुक, एटीएम कार्ड, सिम और इंटरनेट बैंकिंग जानकारी गिरोह को देते थे। इसके बदले उन्हें 30,000 रुपये मासिक वेतन और हर लेनदेन पर 5% कमीशन मिलता था।

Read News : Jharkhand IPS Transfer : DGP अनुराग गुप्ता समेत कई अफसरों का तबादला, रांची में राकेश रंजन बने SSP

ठगी की प्रक्रिया:

  • गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से निवेशकों को फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाता।

  • नकली ऑनलाइन ग्रुप में जोड़कर निवेश के लिए प्रेरित किया जाता।

  • जब निवेशक पैसे निकालते, तो उन्हें धमकाया जाता और रकम रोक दी जाती।

  • पैसे को कई खातों में घुमा-फिराकर असली स्रोत छिपाया जाता था।

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) आदित्य गौतम ने बताया कि आरोपी खाते पूरे नेटवर्क की रीढ़ थे और इनके जरिए ठगी की रकम देशभर में घूमाई जाती थी। पुलिस अब बाकी रकम की बरामदगी और गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में लगी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *