Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

Cricket News : वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज, अय्यर लेंगे ब्रेक, करुण को नहीं मिलेगा मौका

Cricket News : नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज अगले महीने शुरू होगी। पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में और दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज यानी 24 सितंबर को किए जाने की संभावना है।

Cricket News : सूत्रों के अनुसार, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस सीरीज से बाहर रहेंगे। उन्होंने पीठ की जकड़न की वजह से चयन से खुद को अलग रखने की जानकारी सेलेक्शन कमेटी को दे दी है। वहीं, करुण नायर को इस बार टीम में जगह मिलने की उम्मीद कम है।

 

READ MORE: weather News: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में सुबह से हो रही तेज बारिश, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

Cricket News : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खुद को इस सीरीज के लिए उपलब्ध बताया है। बुमराह इस समय एशिया कप में खेल रहे हैं और अगर भारत फाइनल तक पहुंचता है, तो पहले टेस्ट से पहले उनके पास सीमित समय होगा। इसके बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन चाहता है कि बुमराह को लगातार मैच टाइम मिले।

Cricket News : टीम के चयन के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता में सेलेक्शन कमेटी वर्चुअल बैठक करेगी, जिसमें 15 सदस्यीय टेस्ट टीम को अंतिम रूप दिया जाएगा। टीम में बड़े बदलाव की संभावना कम है, हालांकि कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

Cricket News : ऋषभ पंत अभी भी चोट से उबर रहे हैं और इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद हो सकते हैं, जबकि एन जगदीशन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है।

Cricket News : श्रेयस अय्यर ने पीठ की समस्या के चलते इंडिया A बनाम ऑस्ट्रेलिया A के चार दिवसीय मैच से भी नाम वापस ले लिया था। वह इस टीम के कप्तान थे, लेकिन उनकी जगह ध्रुव जुरेल को कप्तानी सौंपी गई। अब अय्यर बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जाकर अपनी रिकवरी प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Cricket News : इस सीरीज के लिए युवा स्पिनर मानव सुथार को टीम में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने इंडिया A के हालिया मुकाबले में पांच विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। 23 वर्षीय सुथार ने अब तक 23 फर्स्ट क्लास मैचों में 95 विकेट लिए हैं।

Cricket News : रवींद्र जडेजा भी लगभग दो महीने बाद वापसी कर सकते हैं। वे बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंचे हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें आराम दिया गया था और अब उनकी वापसी की संभावना है।

Cricket News : वहीं अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी हो सकती है, जबकि नीतीश रेड्डी के चयन पर संशय बना हुआ है। चयनकर्ता भविष्य को ध्यान में रखते हुए संभावित खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं।

Cricket News : वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान)
यशस्वी जायसवाल
केएल राहुल
साई सुदर्शन
ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
एन जगदीशन (विकेटकीपर)
रवींद्र जडेजा
वॉशिंगटन सुंदर
अक्षर पटेल
कुलदीप यादव
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा
देवदत्त पडिक्कल
मानव सुथार / नीतीश कुमार रेड्डी / आकाश दीप / अर्शदीप सिंह (इनमें से किसी एक को मौका मिल सकता है)

टेस्ट सीरीज के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले शामिल हैं।

 

READ MORE: मेडिकल कॉलेज की मान्यता पर रिश्वतखोरी का धंधा : रेरा चेयरमैन और रावतपुरा सरकार समेत 11 के खिलाफ CBI चार्जशीट पेश

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories