Indore viral video : अनियंत्रित बस ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो…

Parivesh
Indore viral video

Indore viral video : इंदौर। शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में एक अनियंत्रित बस के कारण भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुस्साए लोग बस के चालक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

Indore viral video : इंदौर पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई फरियादी थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवा पाया है। पुलिस ने कहा कि अगर कोई शिकायत दर्ज कराता है, तो तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि वीडियो में दिख रहे लोगों और बस की पहचान की जा सके।

Indore viral video : अधिकारियों ने कहा कि घटना तेज रफ्तार से चल रही बस के कारण हुई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए यातायात नियमों का पालन करें। हाल ही में पुलिस कमिश्नरेट ने प्रेस नोट जारी कर बताया था कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में खड़े लगभग 29 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

इस घटना ने शहर में यातायात सुरक्षा और नियमों के पालन पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *