Cricket News : नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की सीनियर सेलेक्शन कमेटी में बड़ा बदलाव होने वाला है। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह (RP सिंह) और स्पिनर प्रज्ञान ओझा जल्द ही राष्ट्रीय चयन समिति का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।
Cricket News : यह बदलाव ऐसे वक्त में हो रहा है जब मौजूदा सेलेक्शन पैनल के सदस्य एस. शरथ और सुब्रतो बनर्जी के बाहर होने की संभावना तय मानी जा रही है। इस समय चयन समिति की कमान अजीत अगरकर के हाथों में है।
Cricket News : RP सिंह, जो 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं, उन्होंने उस टूर्नामेंट में 6 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे, जिनमें पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 3 विकेट शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी यादगार प्रदर्शन किया था। रणजी क्रिकेट में उन्होंने उत्तर प्रदेश और गुजरात दोनों के लिए खेला है, और 2016-17 में गुजरात की रणजी ट्रॉफी जीत में भी उनका अहम योगदान रहा।
Cricket News : दूसरी ओर, प्रज्ञान ओझा दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। टेस्ट क्रिकेट में उनका अनुभव खासा प्रभावशाली रहा है। 24 टेस्ट में उन्होंने 113 विकेट लिए और उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच सचिन तेंदुलकर का फेयरवेल टेस्ट था, जिसमें उन्होंने 10 विकेट झटके थे। ओझा पहले ही चयन के लिए प्राथमिकता में आ चुके हैं।
Cricket News : रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने RP सिंह और प्रज्ञान ओझा दोनों से सेलेक्टर बनने के लिए आवेदन करने को कहा है। बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी, बोर्ड की AGM से पहले दोनों के नाम को अंतिम रूप दे सकती है।
Cricket News : शरथ को जूनियर चयन समिति की जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है, और उनकी जगह सीनियर चयन में RP सिंह और प्रज्ञान ओझा की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है।
Cricket News : करियर पर एक नजर
Cricket News : RP सिंह ने कुल 82 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 124 विकेट लिए हैं। इनमें 14 टेस्ट में 40, 58 वनडे में 69 और 10 टी20 मैचों में 15 विकेट शामिल हैं। प्रज्ञान ओझा ने 24 टेस्ट में 113 विकेट लिए हैं। साथ ही 18 वनडे में 21 और 6 टी20 इंटरनेशनल में 10 विकेट उनके नाम हैं। अब देखना यह होगा कि इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों की चयन समिति में एंट्री भारतीय क्रिकेट को किस दिशा में लेकर जाती है।











