Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Collision on Sagar-Kanpur highway : घर की ख़ुशी मातम में बदली :...

Collision on Sagar-Kanpur highway : घर की ख़ुशी मातम में बदली : बेटी को लेने जा रहा परिवार हादसे में खत्म, 5 मौतें—2 की हालत नाज़ुक

Collision on Sagar-Kanpur highway : छतरपुर। शादी के बाद अपनी बेटी को ससुराल से घर वापस लाने जा रहे सतना के प्रजापति परिवार पर छतरपुर जिले में शुक्रवार की शाम दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुलगंज थाना क्षेत्र के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे गुलगंज थाना क्षेत्र के बिलवार और चौपरिया सरकार गांव के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, सतना का प्रजापति परिवार सागर की तरफ शाहगढ़ के दारपुर गांव अपनी बच्ची को लेने जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी सेंट्रो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों में महेन्द्र प्रजापति (30), लक्ष्मण प्रजापति (40), दीपक प्रजापति (24), सुरेन्द्र प्रजापति (26) और लालू प्रजापति (17) शामिल हैं। वहीं, भूपेन्द्र प्रजापति (22) और जीतेन्द्र प्रजापति (20) साल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

कार के गेट तोड़कर निकाले गए शव हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ट्रक की टक्कर से कार पूरी तरह पिचक गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के गेट तोड़कर शवों को बाहर निकाला।

सागर आईजी ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलने से पहले छतरपुर से सागर लौट रहीं सागर रेंज की आईजी हिमानी खन्ना ने दुर्घटना को देखा और तत्काल घटनास्थल पर रुककर मोर्चा संभाला। उन्होंने तुरंत पुलिस टीम को फोन किया। गुलगंज थाना प्रभारी गुरूदत्त शेषा पुलिस बल के साथ पहुंचे और शवों को कार से निकालने और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।

अधिकारी पहुंचे जिला अस्पताल भीषण हादसे की सूचना मिलते ही छतरपुर जिला अस्पताल में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। एडीएम मिलिन्द्र नागदेवे, एडीशनल एसपी आदित्य पटले, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी सहित भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराई।

Collision on Sagar-Kanpur highway : टक्कर मारकर भागा ट्रक जब्त हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार हुए ट्रक को बिजावर पुलिस की मदद से पकड़कर जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Previous articleC.G News : मां के अंतिम संस्कार में अमित बघेल पहुंचे गांव, पुलिस की सख्त निगरानी
Next articleHome Guard Recruitment MP : 5,000 नए होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती, CM ने किया बड़ा ऐलान
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here