हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना।
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाए और नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को आवेदन के अनुसार पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्राथमिकता देने के भी आदेश दिए।
Read News : CG News : राजनांदगांव में स्मॉल फाइनेंस और माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं की बैठक संपन्न
जनदर्शन में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आबादी पट्टा, नामांतरण, अतिक्रमण हटाने, ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड सुधार, आधार कार्ड अपडेटेशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।













