CMHO action : जबलपुर। जिले के शहपुरा-भिटौनी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) डॉ. सी.के. अतरौलिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दो क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के प्राइवेट क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है।
CMHO action : जांच के दौरान पाया गया कि जिन क्लीनिकों को सील किया गया, उनमें कार्यरत डॉक्टरों के पास केवल एक ही डिग्री थी, बावजूद इसके वे कई गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने इसे न केवल नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है, बल्कि मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ भी करार दिया है।
CMHO action : कार्रवाई के दौरान कई अन्य प्राइवेट क्लीनिकों की भी जांच की गई, जिनमें से कई के दस्तावेज अधूरे पाए गए। ऐसे सभी क्लीनिक संचालकों को स्वास्थ्य विभाग ने सात दिन का समय दिया है। उन्हें इस निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। CHMO ने सख्त चेतावनी दी है कि समय पर दस्तावेज प्रस्तुत न करने वाले क्लीनिकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CMHO action : स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना मान्यता और पूर्ण दस्तावेजों के कोई भी व्यक्ति या संस्थान चिकित्सा सेवा नहीं दे सकता। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इलाज के लिए केवल पंजीकृत और प्रमाणित चिकित्सकों से ही संपर्क करें, ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य हानि से बचा जा सके।











