CM Yadav Schedule Today : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय में व्यस्त दिनचर्या के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें प्रदेश की विभिन्न नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होगी। इसके बाद 12:30 बजे से 1:00 बजे तक सी.सी.आई.पी. की बैठक आयोजित होगी, जिसमें राज्य के विकास और औद्योगिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
CM Yadav Schedule Today : दोपहर 1:00 से 1:45 बजे के बीच मुख्यमंत्री विभिन्न अधिकारियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा और आगामी परियोजनाओं पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सकों, विशेषज्ञों और नागरिकों को शामिल कर स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद के महत्व पर चर्चा की जाएगी।
शाम 3:30 बजे होटल जहांनुमा पैलेस में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री 4:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचकर वे वहां स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे और राज्य हित के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।













