रायपुर। राजधानी में आयोजित पॉलिसी वॉच इंडिया फाउंडेशन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही रेडी-टू-ईट (Ready-to-Eat) खाद्य सामग्री तैयार करने का काम स्वसहायता समूह की महिलाओं को सौंपा जाएगा।
READ MORE : Ambikapur News : पेट्रोल पंप के बाद अब महामाया मंदिर के पास चाकूबाजी…
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
फ्लिपकार्ट पर जुड़ेंगी छत्तीसगढ़ की महिलाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने के संकल्प का जिक्र किया और बताया कि अब तक 2 करोड़ महिलाएं इससे लाभान्वित हो चुकी हैं।
READ MORE : CG News : पशु चिकित्सा अधिकारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दो दिनों में संलग्नीकरण समाप्त करने की मांग
ऑनलाइन बिक्री: सीएम साय ने घोषणा की, “अब फ्लिपकार्ट के जरिए महिलाएं फोन पर अपने प्रोडक्ट बेच पाएंगी।”
जशपुर का महुआ: मुख्यमंत्री ने जशपुर का उदाहरण देते हुए बताया कि अब महुआ का उपयोग केवल शराब के अलावा लड्डू, अचार और सैनेटाइजर बनाने में भी हो रहा है।
महतारी वंदन योजना का पूछा हाल
अपने संबोधन के दौरान, मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए ‘महतारी वंदन’ योजना की स्थिति भी पूछी। उन्होंने महिलाओं से पूछा, “महतारी वंदन का पैसा आपके खाते में आ रहा है न, आपको फायदा मिल रहा न?” जिस पर महिलाओं ने एक स्वर में जवाब दिया कि उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है।













