CM Sai Meets Vice President : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर आज नवा रायपुर में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच भेंटवार्ता हुई। जिसमें राज्य के विकास, निवेश और सामाजिक उत्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
CM Sai Meets Vice President : जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का राज्य में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से राज्योत्सव समारोह की गरिमा और गौरव दोनों में वृद्धि हुई है। वहीं उपराष्ट्रपति ने भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला और जनता की आत्मीयता की सराहना की।
READ MORE : CM Sai Foreign Tour : विदेश से निवेश की सौगात लेकर लौटेंगे CM साय, रायपुर में होगा भव्य स्वागत….
बैठक में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विज़न दस्तावेज़ की जानकारी दी।
READ MORE : CM Sai Statement : जवानों के साहस को सलाम : सीएम साय….देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति शाम को नवा रायपुर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जहाँ वे 34 विशिष्ट हस्तियों को राज्य सम्मान से अलंकृत करेंगे।











