Thursday, March 26, 2026
34.1 C
Raipur

Bihar Election 2025 : जीत का इफ़ेक्ट! जब चिराग से गर्मजोशी से मिले नीतीश, कंधे पर रखा हाथ, चेहरे पर मधुर मुस्कान और लग रहे ठहाके…

Bihar Election 2025/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव ला दिया है। एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में लौटती दिख रही है, जबकि महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया। जीत का जोश पटना से लेकर दिल्ली तक नजर आया।

Bihar Election 2025  दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गमछा लहराकर जीत का जश्न मनाया, वहीं पटना में सुबह-सुबह एक तस्वीर ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी—केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंच गए।

नीतीश–चिराग मुलाकात क्यों है खास?
बिहार की राजनीति में चिराग पासवान और नीतीश कुमार के रिश्ते हमेशा उतार-चढ़ाव से भरे रहे हैं। कई बार दोनों के बीच तीखी बयानबाजी भी हुई। लेकिन इस मुलाकात में जो सहजता दिखाई दी, उसने माहौल को पूरी तरह बदल दिया।

Read More : RK Singh Suspend : बिहार चुनाव के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर गिरी गाज, 6 साल के लिए BJP से सस्पेंड

Bihar Election 2025 नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए चिराग का स्वागत किया, उनके कंधे पर हाथ रखा और दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई। चुनावी तनाव और पिछले मतभेद इस मुलाकात में कहीं नजर नहीं आए।एनडीए सरकार गठन की गतिविधियों के बीच यह बैठक अत्यंत अहम मानी जा रही है।

दिल्ली में जश्न, पटना में राजनीति हुई तेज
चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में बड़ी जीत का महौल था। पीएम मोदी ने मंच से “फिर एक बार NDA सरकार” का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इसी बीच पटना में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने लगी। कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंच रहे हैं।

2020 का विवाद और रिश्तों में आई दरार
Bihar Election 2025 2020 में चिराग पासवान ने जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर नीतीश कुमार को बड़ा राजनीतिक नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद दोनों दलों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई।बाद में जेडीयू पर एलजेपी को तोड़ने के आरोप लगे, जिसके बाद चिराग ने एलजेपी (रामविलास) का गठन किया।हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में चिराग की पार्टी ने पांच सीटें जीतकर अपना जनाधार साबित किया और नीतीश के साथ रिश्ते फिर गर्मजोशी की ओर बढ़ने लगे।

Read More : Bihar elections : बिहार में एनडीए की जीत पर सीएम साय का बयान, कहा—पश्चिम बंगाल में भी जनता बदलाव चाहती है

सीएम आवास पर नेताओं की भीड़
एनडीए की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने वालों की कतार लगी रही।केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जेडीयू के वरिष्ठ नेता और कई केंद्रीय मंत्री उनसे मुलाकात कर बधाई दे चुके हैं।चिराग पासवान की मुलाकात इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा में रही और इसे नई सरकार के स्वरूप को समझने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories