Chhindwara News : छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा में लगातार मासूमों की मौत का दुखद सिलसिला जारी है, जहां अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी 11 अक्टूबर को छिंदवाड़ा दौरे पर आ सकते हैं। उनके साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। हालांकि अभी तक उनका दौरा कार्यक्रम आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो उनका दौरा लगभग पक्का माना जा रहा है।
Chhindwara News : इस बीच, छिंदवाड़ा दौरे पर आए डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सिविल सर्जन नरेश गोनाडे को हटा दिया है और डॉक्टर सुशील दुबे को नया सिविल सर्जन नियुक्त किया है। साथ ही परासिया में मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। छिंदवाड़ा में नेताओं के दौरे का यह सिलसिला जारी है, जो प्रदेश की राजनीतिक और स्वास्थ्य व्यवस्था में तनाव को दर्शाता है।











