HomeMadhya PradeshGwaliorGwalior News : ग्वालियर में लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ...

Gwalior News : ग्वालियर में लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया स्वास्थ्य विभाग का बाबू

Date:

Related stories

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर के पडाव थाना क्षेत्र के फूल बाग स्थित नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बाबू राजेश सक्सेना को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोप है कि उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर एक महिला से 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। महिला ने पहले 30 हजार रुपए दिए थे, लेकिन नियुक्ति पत्र देने के नाम पर बाकी 70 हजार रुपए की डिमांड बाबू कर रहा था।

 

Gwalior News : महिला ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में की थी। शिकायत की जांच के दौरान बाबू राजेश सक्सेना से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला को पिता की मौत के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here