Thursday, February 12, 2026
29.1 C
Raipur

Chhindwara News : वन अमले के हत्थे चढ़े सागौन तस्कर, लाखों रुपए की लकड़ी जब्त, वन परिक्षेत्र पश्चिम हर्रई का मामला, चौपहिया वाहन सहित 3 आरोपी हिरासत में

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। जिले में बसे जंगलों में रहने वाले वन और वन्यप्राणी इन दिनों सुरक्षित नहीं है। आए दिन जंगल में पेड़ों की कटाई जैसे मामले सामने आ रहे है। एक ऐसा ही मामला फिर हर्रई क्षेत्र से सामने आया है। जहां वन विभाग की टीम ने लाखों रु के सागौन की लकड़ी सहित तीन आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है।

Chhindwara News : वन परिक्षेत्र अधिकारी पप्पू वास्केल ने बताया कि हर्रई वन अमले द्वारा गुरुवार – शुक्रवार की दरमियान रात क्षेत्र में रात्रि गस्त की जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार की अल सुबह हर्रई-बूढ़ेना पीडब्ल्यूडी मार्ग एक चोपहिया वाहन अशोक लीलैंड जिसका क्र. MP 20GB 3534 तेजी से भागते हुए नजर आया है। तत्काल वन अमले ने चौपहिया वाहन को कुछ दूरी पर घेराबंदी कर उसे रोका गया और जब वाहन में जांच की गई तो वाहन में अवैध रूप से इमरती सागौन के लठ्ठा, चिरपट 19 नग जो कि 1. 805 घन मीटर पाई गई। इस वनोपज की अनुमानित 01 लाख 28 हजार 340 रु आंकी गई है। वन विभाग की टीम ने चौपहिया वाहन को जब्त कर मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों आरोपियों के ऊपर वन अधिनियम 1927 और वन उपज व्यापार विनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Chhindwara News : तो क्या लंबे समय से चल रहा था व्यापार..

Chhindwara News : रेंजर पप्पू वास्केल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों द्वारा ग्राम डोडाबैली से सागौन की लकड़ी को नरसिंहपुर की और ले जा रहा था। हालांकि अभी सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है। जहां न्यायालय से आरोपियों को तीन दिन की रिमांड मांगी गई है। उन्होंने बताया कि आगे की पूछताछ में पता चलेगा कि आरोपियों द्वारा कितने समय से यह अवैध कार्य किया जा रहा था। और क्या इनके विरुद्ध पूर्व में भी इस तरह के मामले दर्ज है। यह तो जांच के बाद ही सामने आयेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds