Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Chhindwara News : तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, एयरबैग खुलने से चालक की जान बची, हादसा हिंदुस्तान लीवर के पास

छिंदवाड़ा। नरसिंहपुर रोड पर शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे चालक की जान बच गई।

Read News : Shajapur News : अकोदिया पुलिस ने डीजे चोरी कांड सुलझाया, 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख का माल बरामद

हादसा अचानक हुआ

स्थानीय निवासी बिट्टा वर्मा ने बताया कि कार (MP28ZA0580) लहराते हुए आई और अचानक बेकाबू होकर नाले में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

लोगों ने तुरंत मदद की

कार गिरते ही स्थानीय लोगों ने गेट खोलकर चालक को बाहर निकाला। एयरबैग खुलने की वजह से उसे गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Read News : Supreme Court : इथेनॉल पेट्रोल मिश्रण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 20% फार्मूले की होगी कानूनी जांच

क्रेन से निकाली गई कार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खोना सामने आया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories