Chhindwara News : छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा में कोल्डड्रिफ कफ सिरप पीने से 20 बच्चों की मौत के बाद प्रदेश सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने पूरे प्रदेश के चिकित्सकों को एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञों को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए दवाइयों के प्रयोग को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
Chhindwara News : एडवाइजरी के अनुसार, 0 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार का कफ सिरप नहीं दिया जाएगा। वहीं 3 से 5 वर्ष के बच्चों को कोई भी सिरप केवल चिकित्सक की निगरानी में ही दिया जा सकेगा।
Chhindwara News : संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि शासन से एडवाइजरी प्राप्त होने के बाद पीडियाट्रिक विभाग में गाइडलाइन का सर्कुलेशन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी चिकित्सक निर्देशों का सख्ती से पालन करें, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।











