Chhindwara News: अंकित वाईकर/ छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में 14 वर्षीय छात्र सार्थक की मौत हो गई , करीब 23 घंटे बाद सोमवार को उसका शव कुएं से बाहर निकाला गया, बता दे कि रविवार सुबह लगभग 9.30 बजे सार्थक ने अपने घर की छत से कुएं में छलांग लगा दी थी रात भर चले रेस्क्यू में काफी मस्साकत के बाद एस डी आर एफ की टीम ने आज सुबह सार्थक का शव कुएं से निकाला।
Chhindwara News: कुएं में लगातार पानी के रिसाव के कारण क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला गया ,देहात थाना प्रभारी जी एस राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सार्थक ने मां की डांट से आवेश में आकर किए में छलांग लगा दी थी लेकिन विस्तृत जांच के लिए पुलिस जुट चुकी है और मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया है













