Chhindwara Bhuto Ka Mela : छिंदवाड़ा/मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा से करीब 50 किलोमीटर दूर जुन्नारदेव के तालखमरा गांव में कार्तिक माह की एकादशी देव उठनी ग्यारस से शुरू होने वाला प्रसिद्ध भूतों का मेला एक बार फिर आयोजित हुआ। इस मेला में श्रद्धालुओं की पुरानी मान्यता है कि मालन देवी के मंदिर में मन्नत मांगने और तालखमरा तालाब में स्नान करने से मनोकामना पूरी होती है और भूत-प्रेत का असर समाप्त होता है।
Chhindwara Bhuto Ka Mela : मेला प्रशासनिक तौर पर रजिस्टर्ड नहीं है, लेकिन सैकड़ों वर्षों से चल रहा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की जाती है। मेला स्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात जैसी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया।
READ MORE : Chhindwara Viral Video : छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल…
भूत भगाने वाले ओझा पूजा-अर्चना के साथ ढोल की थाप पर भूत-प्रेत को नचाते हैं, और स्वयं भी नृत्य में शामिल होते हैं। इस अवसर पर दूर-दराज के जिलों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
स्थानीय ग्रामीण का बयान:
हमारी परंपरा है कि इस मेले में आने से भूत-प्रेत का असर खत्म होता है। हर साल दूर-दराज से लोग आते हैं और अपनी मन्नत पूरी करवाते हैं।













