Chhindwara Asha Workers : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में आशा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं की लंबित भुगतान और उपेक्षा को लेकर आज छिंदवाड़ा में बड़ा विरोध देखने को मिला। जिले भर से आई सैकड़ों आशा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगे प्रशासन के समक्ष रखीं और ज्ञापन सौंपा।
Chhindwara Asha Workers : महिलाओं ने नारेबाज़ी करते हुए कहा कि “हमसे स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बनने की उम्मीद की जाती है, लेकिन हमें समय पर मेहनताना तक नहीं मिलता।
READ MORE : Chhindwara Cough Syrup Case : कफ सिरप पीने से फिर 5 माह की बच्ची की मौत….मेडिकल स्टोर सील
प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कई कार्यों के लिए मिलने वाली इंसेंटिव राशि भी बकाया पड़ी हुई है। इससे घर चलाना और दैनिक खर्चों को पूरा करना बेहद मुश्किल हो गया है।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने पाँच प्रमुख माँगें रखीं —
-
नियमित भुगतान व्यवस्था: हर माह तय तारीख को वेतन और प्रोत्साहन राशि मिले।
-
बकाया भुगतान: तीन महीनों के सभी बकाए तुरंत दिए जाएं।
-
प्रोत्साहन राशि समय पर: टीकाकरण, प्रसव या स्वास्थ्य सर्वेक्षण जैसी सेवाओं का भुगतान तत्काल किया जाए।
-
भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता: ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लागू हो।
-
भ्रष्टाचार की जाँच: देरी और कटौती के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।
आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी माँगें शीघ्र नहीं मानी गईं, तो वे आगामी दिनों में हड़ताल पर जा सकती हैं। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन छिंदवाड़ा कलेक्टर को सौंपा गया।











