Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Weather Update: दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले...

Chhattisgarh Weather Update: दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल

Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 10 दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 30 जून तक मानसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Update: आज (2 जुलाई) दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 100 मिमी (10 सेमी) बारिश छोटेडोंगर में रिकॉर्ड की गई।

Chhattisgarh Weather Update: हालांकि, मानसून की शुरुआत धीमी रहने के कारण अब तक राज्य में सामान्य से करीब 60 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जून तक प्रदेश में सामान्य रूप से 188 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 66.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 121.8 मिमी कम है।फिलहाल राहत की बात यह है कि मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय होने के बाद आने वाले दिनों में इस बारिश की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है।

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here