Sunday, March 22, 2026
25.1 C
Raipur

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश से मौसम बदला, गर्मी से मिली राहत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुई आंधी और बारिश की गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली, हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। खासतौर पर सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में मौसम ने करवट ली है।

इन जिलों में हुई अच्छी बारिश

शनिवार (21 मार्च) को सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में आंधी-बारिश दर्ज की गई। नानपुर में सबसे अधिक 5 सेमी वर्षा हुई, जबकि बगीचा में 3 सेमी और मनोरा, सुकमा व तोकापाल में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।इसके अलावा रायपुर में 1.8 मिमी, पेंड्रा रोड में 5.6 मिमी, अंबिकापुर में 6.8 मिमी और जगदलपुर में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Read More : M.P में मौसम का यू-टर्न! आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, 9 जिलों में ओले…मौसम ने बदला मिजाज

तापमान में गिरावट, दुर्ग सबसे गर्म

बारिश और आंधी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद दुर्ग सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री, बिलासपुर में 33.5 डिग्री, अंबिकापुर में 31.3 डिग्री, जगदलपुर में 31 डिग्री और राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 मार्च को किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं है। हालांकि 24 मार्च से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

तापमान में फिर होगी बढ़ोतरी

आने वाले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दिन के समय गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

C.G News : कांटा गांव में मधुमक्खियों का कहर, मावली देव मेले में अचानक हमला, 15 घायल, 5 की हालत गंभीर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत...

M.P News : रीवा में कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग, फोटोग्राफर घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में...

Related Articles

Popular Categories