chhattisgarh rajyotsav 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने से पहले रायपुर जिला खाद्य विभाग का एक आदेश चर्चा में आ गया है। आदेश में विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्योत्सव के शासकीय कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकानों के अध्यक्ष, संचालक और विक्रेताओं को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है।
खाद्य नियंत्रक, रायपुर की ओर से 2 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 3 नवंबर को शाम 4 बजे से 7 बजे तक राज्योत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहना होगा। उन्हें आपसी समन्वय से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
राशन दुकान संचालकों को भी बुलावा
विभाग के आदेश में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के अध्यक्ष, संचालक और विक्रेताओं को भी शामिल किया गया है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक के समक्ष निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
chhattisgarh rajyotsav 2026: अमित शाह के रायपुर दौरे और राज्योत्सव के समापन समारोह के बीच जारी इस आदेश को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विभागीय आदेश में कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
