CG NEWS : नान घोटाला मामला: रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा गिरफ्तार, ED रिमांड में 16 अक्टूबर तक

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। नान (नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाले के बहुचर्चित मामले में पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक शुक्ला तथा पूर्व IAS अनिल टुटेजा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत ने 16 अक्टूबर तक ED की रिमांड में भेज दिया है। ED की टीम दोनों आरोपियों को दिल्ली लेकर जाएगी।

CG NEWS : इससे पहले, दोनों अधिकारियों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, दोनों को पहले दो सप्ताह ED की हिरासत में रहना होगा, जिसके बाद दो सप्ताह न्यायिक हिरासत में बितानी होगी। इसके बाद ही जमानत मिल सकती है। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपियों ने 2015 में दर्ज नान घोटाला मामले की जांच प्रभावित करने का प्रयास किया था।

CG NEWS : 18 सितंबर को ED की टीम ने डॉ. आलोक शुक्ला के भिलाई स्थित घर पर छापेमारी की थी। उस समय डॉ. शुक्ला ED की विशेष अदालत में सरेंडर करने गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का रिकॉर्ड अपलोड न होने के कारण उन्हें सरेंडर करने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद 19 सितंबर को उनकी सरेंडर याचिका पर सुनवाई 22 सितंबर तक स्थगित कर दी गई थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *